हॉस्टल के बाथरूम में सात वर्षीय छात्रा का शव मिला

फाइल फोटो
फाइल फोटो फाइल फोटो
Published on

नदिया : कृष्णानगर कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित क्वींस स्कूल के हॉस्टल में शनिवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब बाथरूम से सात वर्षीय छात्रा का शव बरामद किया गया। छात्रा की पहचान संजना मंडल के रूप में हुई है, जो स्कूल की प्रथम कक्षा की छात्रा थी। सूत्रों के अनुसार, सुबह हॉस्टल की वार्डन ने बच्ची को बाथरूम में पड़ा देखा और इसकी सूचना स्कूल प्रशासन को दी। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत छात्रा के पिता अनिमेष कुमार ने बताया कि गर्मी की छुट्टियों के बाद शुक्रवार को ही वह अपनी बेटी को हॉस्टल में छोड़कर आए थे। घटना की खबर मिलने के बाद परिवार में मातम छा गया है। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।


Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in