राशन के चावल की कालाबाजारी का भंडाफोड़, 32 हजार किलो पीडीएस चावल जब्त

640 बोरी चावल दूसरे राज्य भेजने की तैयारी का आरोप
राशन के चावल की कालाबाजारी का भंडाफोड़, 32 हजार किलो पीडीएस चावल जब्त
Published on

गोदाम मालिक व ट्रक चालक गिरफ्तार

बैरकपुर : सरकारी राशन के चावल की कथित कालाबाजारी के खिलाफ हाड़आ थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मजमपुर स्थित एक गोदाम में छापेमारी कर पुलिस ने करीब 32 हजार किलो पीडीएस चावल जब्त किया। मामले में गोदाम मालिक और ट्रक चालक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि गोदाम में सरकारी राशन का चावल अवैध रूप से जमा कर उसे दूसरे राज्य भेजने की तैयारी की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने वहां छापेमारी की। उस समय चावल की बोरियां एक ट्रक में लादी जा रही थीं। तलाशी के दौरान गोदाम से 640 बोरी चावल बरामद हुआ। प्रत्येक बोरी में करीब 50 किलो चावल था। पुलिस ने ट्रक समेत पूरा माल जब्त कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।


Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in