आज से शुरू होगी भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा’, बंगाल में कई दिग्गज नेता उतरेंगे मैदान में

कल मथुरापुर में रहेंगे अमित शाह
फाइल फोटो
फाइल फोटोफाइल फोटो
Published on

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज से एक नयी हलचल देखने को मिलेगी। बेहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, महिलाओं की सुरक्षा और रोजगार जैसे मुद्दों को केंद्र में रखकर भाजपा आज से अपनी बहुप्रचारित “परिवर्तन यात्रा” की शुरुआत करने जा रही है। पार्टी का लक्ष्य राज्य में बदलाव का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। भाजपा की यह परिवर्तन यात्रा 1 मार्च से 10 मार्च तक राज्य के 9 प्रमुख स्थानों सिलीगुड़ी, मालदा, नवद्वीप, उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, हावड़ा और हुगली, मिदनापुर, पुरुलिया और बर्दवान से चरणबद्ध तरीके से शुरू होगी। यात्रा के माध्यम से पार्टी विभिन्न जिलों में जनसंपर्क अभियान चलाएगी।

आज अलग-अलग जिलों में इन नेताओं की रहेगी उपस्थिति

जानकारी के अनुसार, आज कूचबिहार में नितिन नवीन, निशीथ प्रमाणिक और शमीक भट्टाचार्य मौजूद रहेंगे। वहीं मिदनापुर में धर्मेंद्र प्रधान और शुभेंदु अधिकारी, नदिया के दिगनगर में जे.पी. नड्डा, सुकांत मजुमदार और राहुल सिन्हा कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके अलावा कुल्टी में अन्नपूर्णा देवी, स्मृति ईरानी और दिलीप घोष की उपस्थिति तय मानी जा रही है। इसी क्रम में 2 मार्च यानी कल इस्लामपुर में नितिन नवीन और दिलीप घोष, मथुरापुर में अमित शाह और सुकांत मजुमदार, आमता के जयपुर में राजनाथ सिंह और शमीक भट्टाचार्य मौजूद रहेंगे। संदेशखाली में शिवराज सिंह चौहान, शुभेंदु अधिकारी, शांतनु ठाकुर और लॉकेट चटर्जी के शामिल होने की संभावना है। वहीं हांसन में देवेंद्र फडणवीस और मिथुन चक्रवर्ती के भी कार्यक्रम में भाग लेने की उम्मीद जताई जा रही है। भाजपा का मानना है कि यह परिवर्तन यात्रा राज्य की मौजूदा परिस्थितियों के खिलाफ जनमत तैयार करने में अहम भूमिका निभाएगी।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in