बारासात में भाजपा कार्यकर्ताओं पर 5 हजार की वसूली का आरोप

विधायक बोले- दोषी पाए जाने पर पार्टी करेगी सख्त कार्रवाई
फाइल फोटो
फाइल फोटोफाइल फोटो
Published on

बारासात : उत्तर 24 परगना जिले के बारासात में एक मार्बल व्यवसायी से कथित तौर पर 5 हजार रुपये की वसूली का मामला सामने आया है। आरोप बारासात संगठनात्मक जिला भाजपा के बारासात-2 मंडल के कुछ कार्यकर्ताओं पर लगा है। दावा किया जा रहा है कि व्यवसायी से राशि लेने के लिए मंडल के नाम से छपी रसीद भी दी गई, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। हालांकि, सन्मार्ग इस वायरल रसीद की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। सूत्रों के अनुसार, चांपाडाली मोड़ से जेसोर रोड पर रेलवे के नंबर-1 फाटक के निकट स्थित एक मार्बल दुकान के मालिक से कथित तौर पर 5 हजार रुपये लिए गए। हालांकि, संबंधित व्यवसायी ने इस मामले पर सार्वजनिक रूप से कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। मामला सामने आने के बाद बारासात के भाजपा विधायक शंकर चट्टोपाध्याय ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि पार्टी की स्पष्ट नीति है कि किसी भी व्यापारी या आम नागरिक से जबरन धन उगाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विधायक ने कहा कि यदि जांच में पार्टी के किसी कार्यकर्ता की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ संगठनात्मक स्तर पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in