भाजपा ने संकल्प पत्र के लिए जनता से मांगे सुझाव, साल्ट लेक कार्यालय में सुझाव बॉक्स खुला

सुझाव बॉक्स खोले गए
सुझाव बॉक्स खोले गए
Published on

कोलकाता : आगामी चुनावों की तैयारी के तहत भाजपा ने अपने संकल्प पत्र को जनभागीदारी आधारित बनाने की पहल तेज कर दी है। चेयरपर्सन तपस रॉय की अगुवाई वाली कमेटी द्वारा शुक्रवार को साल्ट लेक स्थित भाजपा पार्टी कार्यालय में सुझाव बॉक्स खोला गया। इसी दिन पार्टी की मैनिफेस्टो तैयार करने वाली कमेटी की बैठक भी हुई, जिसमें विभिन्न मोर्चों से महत्वपूर्ण राय और प्रस्ताव प्राप्त हुए, ताकि संकल्प पत्र में समाज के हर वर्ग की उम्मीदें शामिल की जा सकें। भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि मैंने आम लोगों की राय जानने के लिए सुझाव ड्रॉप बॉक्स लॉन्च किया है। आपकी उम्मीदें और प्रस्ताव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। बताइए कि भाजपा नेतृत्व वाली नई सरकार से आप क्या चाहते हैं। उन्होंने लोगों से भागीदारी कर विकासोन्मुख मैनिफेस्टो बनाने की अपील की।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in