बेहला वेस्ट में भाजपा कार्यालय में तोड़फोड़

इंद्रनील खान ने घटना का CCTV फुटेज जारी कर पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाए
BJP
BJP
Published on

कोलकाता : बेहला वेस्ट विधानसभा क्षेत्र में चुनावी माहौल के बीच कथित तोड़फोड़ की घटना को लेकर सियासी तनाव बढ़ गया है। भाजपा ने अपने चुनाव कार्यालय में तोड़फोड़ का आरोप लगाते हुए तृणमूल कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है। भाजपा उम्मीदवार इंद्रनील खान ने आरोप लगाया कि रविवार को तृणमूल कार्यकर्ता उनके चुनाव कार्यालय के बाहर पोस्टर लगाने पहुंचे, जिसका उनके समर्थकों ने विरोध किया। इसके बाद कथित तौर पर तृणमूल समर्थकों के एक समूह ने कार्यालय में तोड़फोड़ की और पोस्टर-होर्डिंग फाड़ दिए। इंद्रनील खान ने घटना का CCTV फुटेज जारी कर पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाए और आरोप लगाया कि यह सब पुलिस की मौजूदगी में हुआ। घटना के विरोध में वह पर्णश्री पुलिस स्टेशन पहुंचे और समर्थकों के साथ धरने पर बैठकर कार्रवाई की मांग की। भाजपा ने आरोप लगाया कि अपनी हार की आशंका से घबराकर तृणमूल उम्मीदवार रत्ना चटर्जी के इशारे पर यह घटना कराई गई, ताकि इलाके में डर और दबाव का माहौल बनाया जा सके। हालांकि, तृणमूल कांग्रेस ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे भाजपा का राजनीतिक आरोप बताया है।


logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in