महिला को अभद्र प्रस्ताव देने के आरोप में भाजपा नेता गिरफ्तार

कोर्ट में टीएमसी पर लगाया साजिश का आरोप
 सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो
Published on

खरदह : खड़दह थाना पुलिस ने एक महिला को कथित रूप से अभद्र प्रस्ताव देने के आरोप में भाजपा के अल्पसंख्यक सेल के राज्य सह-सभापति रमजान अली को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उन्हें बैरकपुर अदालत में पेश किया। अदालत में पेशी से पहले रमजान अली ने पूरे मामले को राजनीतिक साजिश करार देते हुए तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि टीएमसी के कुछ लोग इलाके में उपद्रव कर रहे हैं। रमजान अली ने कहा कि कुछ दिनों पहले रात 8 से 9 बजे के बीच का सीसीटीवी फुटेज देख लिया जाए, तो साफ हो जाएगा कि मुझे कौन धमकी दे रहा था और हत्या की बात कह रहा था। उनका दावा है कि ये लोग टीएमसी से जुड़े हैं और भाजपा में घुसकर विधायक के कार्यालय में बैठे हैं। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि उन्हें जानबूझकर मामले में फंसाने की कोशिश की जा रही है। रमजान अली ने कहा कि पार्टी और खड़दह को “तृणमूल मुक्त” करने के लिए इस कथित साजिश को रोकना जरूरी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in