

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। पार्टी के राज्य अध्यक्ष शमीक भट्टाचार्य की स्वीकृति के बाद भाजपा ने किसान मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, युवा मोर्चा और एसटी मोर्चा की राज्य स्तरीय नई कमेटियों की घोषणा कर दी है। युवा मोर्चा के अध्यक्ष डॉ. इंद्रनील खान बनाए गए हैं, जबकि अमित समंता, अरुण शाह, प्रियंका शर्मा, उत्तम अधिकारी और समीर रॉय को उपाध्यक्ष बनाया गया है। किसान मोर्चा की कमान राजीब कुमार भौमिक को सौंपी गई है और उनके साथ आलोक सरकार, सत्येंद्र नाथ महतो, बुद्धदेव मंडल व पुरंजय भौमिक को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष अली हुसैन होंगे और अली अशरफ बैद्य, रमजान अली, रॉबर्ट कॉक्स तथा एडवोकेट फ्रांसिस कोरिया उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। ओबीसी मोर्चा की कमान शुभेंदु सरकार को दी गई है, जिनके साथ विजय कुमार महतो, प्रसेनजीत घोष, अमलेंदु बिकाश दत्ता और प्रियंका हौलादार उपाध्यक्ष होंगे। वहीं एसटी मोर्चा के अध्यक्ष सांसद खगेन मुर्मू बनाए गए हैं और रमनाथ मुर्मू, सुकाल मार्डी, सोमल मुर्मू व शिबराम हांसदा को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा कमेटियों में सेक्रेटरी, ऑफिस सेक्रेटरी, आईटी इंचार्ज, सोशल मीडिया इंचार्ज सहित अन्य महत्वपूर्ण पदों पर भी नियुक्तियां की गई हैं। भाजपा सूत्रों के मुताबिक, इन नई टीमों को जल्द ही मैदान में उतारकर संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियान तेज किया जाएगा ताकि 2026 के चुनाव से पहले पार्टी की जमीनी पकड़ और मजबूत हो सके।