नौशाद के प्रचार के दौरान नारेबाजी से भांगड़ में तनाव

भांगड़ के आईएसएफ उम्मीदवार नौशाद सिद्दीकी
भांगड़ के आईएसएफ उम्मीदवार नौशाद सिद्दीकी
Published on

राम बालक, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : विधानसभा चुनाव से पहले भांगड़ के भोगाली इलाके में तृणमूल कांग्रेस और इंडियन सेक्युलर फ्रंट (ISF) के समर्थकों के बीच नारेबाजी और झड़पों की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, भांगड़ 2 नंबर ब्लॉक के भोगाली इलाके में ISF के निवर्तमान विधायक नौशाद सिद्दीकी के प्रचार के दौरान तृणमूल कार्यकर्ताओं ने “जय बांग्ला” के नारे लगाए। आरोप है कि इस दौरान नौशाद सिद्दीकी की गाड़ी को घेर लिया गया और कुछ समर्थकों पर हमला भी किया गया। इलाके में ISF और तृणमूल समर्थकों के बीच लगातार नारेबाजी होती रही, जिससे दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं के बीच टकराव की स्थिति बन गई। नौशाद सिद्दीकी ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस को इस सीट पर हार का अंदेशा है, इसलिए उनके प्रचार में बाधा डाली जा रही है। वहीं, तृणमूल की ओर से इन आरोपों को खारिज किया गया है और शौकत मोल्ला के समर्थकों ने अपना कार्यक्रम जारी रखा। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस, केंद्रीय बल और RAF (रैपिड एक्शन फोर्स) को तैनात किया गया है।उल्लेखनीय है कि 2021 में भांगड़ सीट पर ISF की जीत के बाद, 2026 में भी यह सीट तृणमूल और ISF के बीच एक बेहद संवेदनशील और कड़ी टक्कर वाली सीट बनी हुई है।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in