सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो REP

भाजपा नेता को बाइक से टक्कर के बाद मारी लात, जानलेवा हमले का आरोप

Published on

बागदा में पार्टी का काम खत्म कर लौट रहे थे शिशिर हावलादार, पुलिस ने शुरू की जांच

प्रीति, सन्मार्ग संवाददाता

बागदा

: बागदा के रानाघाट ग्राम पंचायत इलाके में सोमवार की रात भाजपा नेता शिशिर हावलादार पर कथित जानलेवा हमले को लेकर हड़कंप मच गया। आरोप है कि पार्टी का काम निपटाकर घर लौटते समय बैकुला प्राथमिक विद्यालय के पास एक बाइक सवार ने उन्हें निशाना बनाया। बाइक से उन्हें धक्का देने के बाद लात मारकर सड़क पर गिरा दिया गया। इसके बाद हमलावर बाइक लेकर फरार हो गये। घायल शिशिर को स्थानीय लोगों ने बागदा ग्रामीण अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गयी। घटना के संबंध में उन्होंने बागदा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि उन्हें योजनाबद्ध तरीके से जान से मारने की कोशिश की गयी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हमलावरों की पहचान और हमले के पीछे की वजह का पता लगाया जा रहा है।
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in