भाजपा की सरकार बनने पर हटाया जाएगा बाबर का नाम - शुभेन्दु अधिकारी

युवा साथी योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के बजाय ऑफ लाइन किए जाने पर भी शुभेन्दु ने प्रदेश की टीएमसी सरकार की कड़ी आलोचना की।
 शुभेंदु अधिकारी
शुभेंदु अधिकारी
Published on

पूर्व मिदनापुर : राज्य के विरोधी दल नेता शुभेन्दु अधिकारी ने एक बड़ा बयान जारी करते हुए कहा कि वर्ष 2026 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर यहां बाबर का नाम पहले हटाया जाएगा। मालूम हो कि टीएमसी से निष्कासित विधायक हुमायूं कबीर इन दिनों बाबर के नाम से ही मुर्शिदाबाद जिले में बाबरी मस्जिद का निर्माण कार्य करवा रहे हैं। जिसे लेकर विभिन्न हिंदू संगठनों के साथ ही भाजपा और टीएमसी में भी नाराजगी व्याप्त है। बाबर के नाम से उस बाबरी मस्जिद के किए गए शिलान्यास के पहले ही टीएमसी ने हुमायूं कबीर को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। अब भाजपा विधायक और राज्य के विरोधी दल नेता शुभेन्दु अधिकारी ने यहां तक कह दिया है कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर बाबर के नाम को हटाने का काम पहले किया जाएगा। पूर्व मिदनापुर जिला अंतर्गत तमलुक में शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए शुभेन्दु ने आरोप लगाया कि टीएमसी की सरकार मुस्लिम लीग टू की सरकार के समान है। जो भी लोग मुस्लिम लीग को पसंद करते हैं वह लोग टीएमसी को वोट देंगे और जो लोग मुस्लिम लीग को पसंद नहीं करते हैं। वह लोग भाजपा को वोट देंगे। इस दौरान शुभेन्दु अधिकारी ने राज्य में युवा साथी योजना को लेकर भी टीएमसी सरकार की कड़ी निंदा की और कहा कि इसके पहले वर्ष 2013 में 17 लाख युवक युवतियों ने बेरोजगारी भत्ते के लिए आवेदन फार्म भरा था। जिसे टीएमसी की सरकार ने किलो के हिसाब से कबाड़ी को बेच दिया। शुभेन्दु ने यह भी कहा कि चुनाव तारीख की घोषणा होने के बाद युवा साथी योजना के रुपये देने पर भी रोक लग जाएगा। जिसे देखते हुए टीएमसी की सरकार यह सब कर रही है कि ताकि किसी को बेरोजगारी भत्ता नहीं देना पड़ा। युवा साथी योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के बजाय ऑफ लाइन किए जाने पर भी शुभेन्दु ने प्रदेश की टीएमसी सरकार की कड़ी आलोचना की।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in