बाइक को बचाने के प्रयास में पलटा ऑटो, चालक की मौत

Mysterious Death of Youth in Domjur Howrah Body Found Hanging
सांकेतिक फोटो
Published on

उत्तर 24 परगना : जिले के अशोकनगर थाना क्षेत्र के बनबनिया चौराहे पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में ऑटो चालक की मौत हो गई, जबकि ऑटो में सवार कई यात्री घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत हाबरा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, यात्रियों से भरा ऑटो नदिया के नगरउखड़ा से हाबरा की ओर जा रहा था। जैसे ही ऑटो बनबनिया चौराहे के पास पहुंचा, तभी एक तेज रफ्तार बाइक अचानक उसके सामने आ गई। बाइक को बचाने के प्रयास में ऑटो चालक ने वाहन मोड़ने की कोशिश की, लेकिन संतुलन बिगड़ने से ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में ऑटो चालक मानिक देवनाथ गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना में ऑटो में सवार कई अन्य यात्रियों को भी चोटें आई हैं। सभी घायलों का हाबरा अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि बाइक चालक तेज रफ्तार में था और अचानक दाईं ओर से बाईं ओर मुड़ गया, जिसके कारण ऑटो चालक के पास वाहन संभालने का पर्याप्त समय नहीं मिला और यह भीषण हादसा हो गया।


Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in