फिर बंगाल आ रहे हैं अमित शाह

संगठन को मजबूत करने पर रहेगा फोकस
Amit Shah
Amit Shah
Published on

कोलकाता : आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर पश्चिम बंगाल में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस और विपक्षी भाजपा दोनों ही खेमे पूरी ताकत के साथ मैदान में उतर चुके हैं। राज्य के अलग-अलग हिस्सों में लगातार रैलियां, जनसभाएं और संगठनात्मक बैठकें हो रही हैं। इस बार भाजपा ने बंगाल में सत्ता परिवर्तन के लक्ष्य के साथ अपनी गतिविधियां कई गुना बढ़ा दी हैं। दिल्ली से केंद्रीय नेताओं का लगातार आना-जाना पार्टी की इसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया दौरे के बाद भाजपा के नव-निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 27 और 28 जनवरी को दो दिवसीय दौरे पर पश्चिम बंगाल आ रहे हैं, जबकि इसके तुरंत बाद महीने के अंत में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भी दो दिवसीय राज्य दौरे की संभावना जतायी गयी है। भाजपा सूत्रों के मुताबिक अमित शाह 30 जनवरी को कोलकाता पहुंचेंगे और 31 जनवरी को नॉर्थ बंगाल के लिए रवाना होंगे। नॉर्थ बंगाल में उनके भाजपा युवा सम्मेलन में शामिल होने और कई अहम संगठनात्मक बैठकों में भाग लेने का कार्यक्रम है। दरअसल, 2 फरवरी से शुरू होने वाली माध्यमिक परीक्षाओं को देखते हुए प्रशासन ने राजनीतिक प्रचार पर कुछ पाबंदियां लगाई हैं। इसी वजह से अमित शाह का दौरा पहले फरवरी में प्रस्तावित था, जिसे अब जनवरी के अंत में शिफ्ट किया जा रहा है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि यह दौरा पूरी तरह संगठनात्मक होगा और इसका मुख्य उद्देश्य 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को मजबूत कर चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देना है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in