न्यूजीलैंड में नौकरी और वर्क वीजा का झांसा, 1.69 लाख की ठगी का आरोप

न्यूजीलैंड में नौकरी और वर्क वीजा का झांसा, 1.69 लाख की ठगी का आरोप
Published on

घोला : विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से 1.69 लाख रुपये लेने का आरोप है। न्यूजीलैंड भेजने और वर्क वीजा की प्रक्रिया पूरी कराने का भरोसा देकर रकम ली गयी, लेकिन महीनों बाद भी वादा पूरा नहीं हुआ। रुपये वापस मांगने पर कथित तौर पर गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप लगाते हुए युवक ने घोला थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार, सुभाष नगर निवासी अंकुश कुमार साह ने कनक सिंह और हसन अली के खिलाफ शिकायत की है। आरोप है कि दोनों ने खुद को टेक सेवी इमिग्रेशन प्राइवेट लिमिटेड का प्रतिनिधि बताकर उससे संपर्क किया था। शिकायतकर्ता के मुताबिक, विदेश में रोजगार दिलाने की बात पर भरोसा कर उसने फरवरी से जून 2026 के बीच अलग-अलग किस्तों में कुल 1,69,404 रुपये दिये। इसके बाद भी न तो नौकरी की व्यवस्था हुई और न ही वीजा से जुड़ी प्रक्रिया पूरी हुई। काफी इंतजार के बाद अंकुश ने रकम लौटाने को कहा। आरोप है कि इस पर दोनों ने रुपये वापस करने के बजाय उसके साथ गाली-गलौज की और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। मामले में घोला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लेन-देन और आरोपों की जांच शुरू कर दी है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in