लंबे इंतजार के बाद बैरकपुर स्टेशन पर रुकी मां तारा एक्सप्रेस

लोको पायलट व गार्ड को विधायक ने खिलाई मिठाई
लंबे इंतजार के बाद बैरकपुर स्टेशन पर रुकी मां तारा एक्सप्रेस
Published on

बैरकपुर : बैरकपुर के रेल यात्रियों का लंबे समय का इंतजार बुधवार को खत्म हो गया। सुबह 7:41 बजे मां तारा एक्सप्रेस पहली बार बैरकपुर स्टेशन पर रुकी। ट्रेन के पहुंचते ही प्लेटफॉर्म पर उत्साह का माहौल बन गया। इस मौके पर विधायक कौस्तव बागची ने लोको पायलट और गार्ड का फूल देकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया। वहीं, भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने ढोल बजाकर ट्रेन के ठहराव का जश्न मनाया। मालूम हो कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर बैरकपुरवासियों के लिए मां तारा एक्सप्रेस के ठहराव को विधायक ने बड़ा उपहार बताया था। बुधवार को ट्रेन के रुकने के साथ ही यह सुविधा यात्रियों के लिए शुरू हो गई। इस मौके पर कौस्तव बागची ने कहा कि बैरकपुर में ट्रेन का ठहराव क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने इसके लिए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार जताया। विधायक ने कहा कि प्लेटफॉर्म विस्तार का काम पूरा होने के बाद भविष्य में और लंबी दूरी की ट्रेनों के बैरकपुर में ठहरने की संभावना है। वहीं विधायक ने बरानगर-बैरकपुर मेट्रो को लेकर भी जल्द काम शुरू होने की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा कि तकनीकी अड़चन नहीं होने पर इस वर्ष ही काम शुरू होने की संभावना है।


सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in