चिप्स-चॉकलेट का लालच देकर छात्रा से अश्लील हरकत का आरोप

प्रधान शिक्षक हिरासत में
चिप्स-चॉकलेट का लालच देकर छात्रा से अश्लील हरकत का आरोप
Published on

कृष्णनगर : चिप्स, चॉकलेट और लड्डू का लालच देकर नाबालिग छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप स्कूल के प्रधान शिक्षक पर लगा है। घटना सामने आने के बाद अभिभावकों ने स्कूल में प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंची शांतिपुर थाने की पुलिस आरोपी शिक्षक को हिरासत में लेकर थाने ले गई। बताया गया कि बारिश के कारण इन दिनों स्कूल में छात्रों की उपस्थिति कम थी। आरोप है कि घटना वाले दिन प्रधान शिक्षक ने छात्रा को अकेले अपने पास बुलाया और खाने की चीजों का लालच देकर उसके साथ आपत्तिजनक व्यवहार किया। छात्रा के घर पहुंचकर मां को घटना बताने के बाद मामला सामने आया। इसके बाद अभिभावक और स्थानीय लोग स्कूल पहुंच गए और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। कुछ अभिभावकों ने शिक्षक पर पहले भी छात्राओं के साथ अनुचित व्यवहार करने का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। अभिभावकों से लिखित शिकायत देने को कहा गया है। वहीं, आरोपी शिक्षक ने सभी आरोपों को झूठा बताते हुए खुद को निर्दोष बताया है।


Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in