बांग्लादेशी घुसपैठियों के फर्जी दस्तावेज बनवाने का आरोप

तृणमूल नेता के खिलाफ मामला दर्ज
बांग्लादेशी घुसपैठियों के फर्जी दस्तावेज बनवाने का आरोप
Published on

उत्तर 24 परगना : जिले के बागदा में बांग्लादेशी घुसपैठियों के लिए फर्जी पहचान पत्र, वोटर आईडी और पासपोर्ट बनवाने के आरोप में तृणमूल कांग्रेस के एक नेता के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है। शिकायतकर्ता समीर विश्वास ने आरोप लगाया है कि अवैध रूप से भारत में दाखिल हुए बांग्लादेशी नागरिकों को स्थानीय लोगों का माता-पिता दिखाकर उनके नाम मतदाता सूची में दर्ज कराए गए। इसके बाद आधार कार्ड और पासपोर्ट समेत अन्य दस्तावेज भी तैयार कराए गए। इस पूरे मामले में रणघाट ग्राम पंचायत की प्रधान के पति एवं तृणमूल नेता सम्राट मंडल तथा उनके करीबी अजहर मंडल की भूमिका होने का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि फर्जी दस्तावेजों के जरिए कई घुसपैठिए देश के विभिन्न हिस्सों में रहकर काम कर रहे हैं। शिकायत मिलने के बाद बागदा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, सम्राट मंडल ने सभी आरोपों से इनकार किया है। उनका कहना है कि जिन लोगों का नाम मतदाता सूची में दर्ज हुआ, वह उनके चुनाव लड़ने से पहले की प्रक्रिया है और उनका इस मामले से कोई संबंध नहीं है।


Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in