

राजेश, सन्मार्ग संवाददाता
मिदनापुर : पश्चिम मिदनापुर के दासपुर में एक महिला की रहस्यमयी तरीके से मौत हो गई। उसका शव एक बंद घर से बरामद हुआ। मृतका की पहचान चाइना मुखर्जी (55) के रूप में हुई है। पता चला है कि महिला किराए के मकान में अकेली रहती थी। पड़ोसियों का दावा है कि उन्होंने कई दिनों से महिला को घर से बाहर निकलते नहीं देखा था। उसके बाद बदबू आने पर घर के मालिक को बताया गया और महिला का शव बरामद किया गया। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।