तेज रफ्तार गाड़ी डिवाइडर और बिजली के खंभे से टकराकर पलटी

सड़क पर बिखरे आइसक्रीम के क्रेट, पुलिस व आपदा प्रबंधन दल ने संभाला मोर्चा
सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो REP
Published on

बैरकपुर : बैरकपुर में मंगलवार को तेज रफ्तार के चलते एक बड़ा सड़क हादसा होेते होते बच गया। एस.एन. बनर्जी रोड पर आइसक्रीम से लदी एक गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और बिजली के खंभे को क्षतिग्रस्त करते हुए सड़क पर पलट गई। हादसे में चालक को मामूली चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि वाहन चिड़िया मोड़ से मणिरामपुर की ओर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गाड़ी काफी तेज रफ्तार में थी। इसी दौरान चालक ने नियंत्रण खो दिया। डिवाइडर से टक्कर के बाद वाहन पलट गया, जिससे उसमें रखे आइसक्रीम के क्रेट सड़क पर बिखर गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और सड़क पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही बैरकपुर प्रशासनिक भवन के पास तैनात आपदा प्रबंधन दल घटनास्थल पर पहुंचा और सड़क से मलबा हटाने का काम शुरू किया। इसके बाद बैरकपुर थाने की पुलिस और ट्रैफिक गार्ड की टीम भी मौके पर पहुंची। क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क से हटाया गया। सफाई का काम पूरा होने के बाद एस.एन. बनर्जी रोड पर यातायात सामान्य हो गया।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in