नंदीग्राम में राम प्रतिमा व गेरूआ ध्वज के साथ शोभायात्रा, शुभेन्दु अधिकारी हुए शामिल

राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ पर हिंदू संगठनों ने निकाली शोभायात्रा
राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ पर हिंदू संगठनों ने निकाली शोभायात्रा
राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ पर हिंदू संगठनों ने निकाली शोभायात्रा
Published on

खड़गपुर : अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ पर गुरुवार को खड़गपुर समेत पूर्व व पश्चिम मिदनापुर तथा झाड़ग्राम जिले के विभिन्न जगहों पर हिंदू संगठनों की ओर से शोभायात्रा निकाली गयी, जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए और हर्षध्वनि के साथ जय श्रीराम के नारे भी खूब लगाए। पूर्व मिदनापुर जिला अंतर्गत नंदीग्राम में भगवान श्रीराम की एक विशाल प्रतिमा और गेरूआ ध्वज के साथ हिंदू संगठनों की ओर से आयोजित शोभायात्रा में राज्य विरोधी दल के नेता शुभेन्दु अधिकारी भी सम्मिलित हुए। इस दौरान अपने वक्तव्य में शुभेन्दु अधिकारी ने कहा कि 500 वर्ष की लड़ाई के बाद 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा पूरी हुयी थी। प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में नंदीग्राम में आयोजित शोभायात्रा में करीब 25 हजार लोग शामिल हुए है। इस दौरान शोभायात्रा और पूजा पाठ के बाद सभी लोगों के बीच प्रसाद भी वितरित किया गया। शोभायात्रा में शामिल लोगों ने यह भी कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा होने पर दुनिया भर के हिंदुओं में खुशी की लहर व्याप्त है। वह लोग अब हर वर्ष 22 जनवरी को शोभायात्रा का आयोजन कर प्राण प्रतिष्ठा समारोह की खुशियां मनाएंगे। इधर पश्चिम मिदनापुर जिला अंतर्गत खड़गपुर शहर में भी गाजे-बाजे के साथ हिंदू संगठन की ओर से शोभायात्रा निकाली गयी। जिसमें गेरुआ ध्वज के साथ सैकड़ों लोग शामिल हुए और जय श्रीराम का खूब उद्घोष भी किया। अयोध्या में श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ पर इस दिन खड़गपुर समेत जिले के कई मंदिरों में विशेष पूजा पाठ का आयोजन भी किया गया। जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।


संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in