एगरा में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत

घटना एगरा थाना क्षेत्र के पाकारघाट इलाके में कांथी-बेलदा राज्य सड़क पर हुयी है
 सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो
Published on

पूर्व मिदनापुर : पूर्व मिदनापुर जिला अंतर्गत एगरा में सोमवार की मध्य रात को एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से एक बाइक चालक की मौके पर मौत हो गयी। मृतक का नाम मधुसूदन माईती (35) है। घटना एगरा थाना क्षेत्र के पाकारघाट इलाके में कांथी-बेलदा राज्य सड़क पर हुयी है। स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वह युवक एक और व्यक्ति को साथ में लेकर बाइक से सोमवार की रात को कांथी बेलदा सड़क से होते हुए कहीं जा रहा था। उसी दौरान सड़क पर विपरीत दिशा से तेजी से आ रही एक ट्रक ने उस बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे इस हादसे में उस युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि उसके साथ बाइक में मौजूद दूसरा व्यक्ति इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे चिकित्सा के लिए कोलकाता के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। घटना के बारे में खबर मिलने पर पुलिस ने मौके पर जाकर मृत युवक के शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। इसके अलावा पुलिस ने उस दुर्घटनाकारी ट्रक को जब्त कर उसके ड्राइवर को हिरासत में भी लिया है। फिलहाल एगरा थाना की पुलिस इस हादसे की विस्तृत छानबीन कर रही है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in