कांकुड़गाछी–बालीगंज सेक्शन में आज होगा मेगा ब्लॉक

23 घंटे ठप रहेगी सियालदह मेन लाइन
फाइल फाेटो
फाइल फाेटोफाइल फाेटो
Published on

कोलकाता : कोलकाता के रेल यात्रियों के लिए यह वीकेंड भारी पड़ सकता है। सियालदह मेन लाइन पर कांकुड़गाछी रोड–बालीगंज सेक्शन में ब्रिज गर्डर की मरम्मत के चलते रेलवे ने 23 घंटे का मेगा ब्लॉक लिया है। इस दौरान आज यानी शनिवार रात 10 बजे से रविवार रात 9 बजे तक कई लोकल और पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि कई ट्रेनों के रूट छोटे कर दिए गए हैं और कुछ को बीच रास्ते में ही समाप्त किया जाएगा। इसका सीधा असर हजारों दैनिक यात्रियों पर पड़ेगा। रेलवे प्रशासन के मुताबिक यह ब्लॉक पूरी तरह तकनीकी और सुरक्षा कारणों से लिया गया है, ताकि भविष्य में ट्रेनों का संचालन और अधिक सुरक्षित बनाया जा सके। रविवार को पूरी तरह रद्द रहने वाली प्रमुख ट्रेनें हैं 31053 अप बजबज–नैहाटी, डाउन नैहाटी–सियालदह (31422, 31442, 31446), अप नैहाटी–सियालदह (31431), अप मध्यमग्राम–माझेरहाट (30357), डाउन मध्यमग्राम–माझेरहाट (30358), अप कैनिंग–बारासात (33061), डाउन नैहाटी–माझेरहाट (30152, 30154), अप नैहाटी–माझेरहाट (30123), अप माझेरहाट–रानाघाट (30135), अप बजबज–सियालदह (34157, 34117) और अप माझेरहाट–हसनाबाद (30321)। वहीं, कुछ ट्रेनें सियालदह स्टेशन पर ही समाप्त होंगी, जिनमें नैहाटी–बजबज (34052, 34054), बजबज–नैहाटी (31051, 31055), कल्याणी बॉर्डर–बजबज (34056) और बैरकपुर–बालीगंज (30112) शामिल हैं। इसके अलावा बारासात स्टेशन पर बनगांव–माझेरहाट (30346), माझेरहाट–हसनाबाद (30361, 30333) और बनगांव–कैनिंग (34062) ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा। कुछ लोकल ट्रेनें दमदम स्टेशन पर ही अपनी यात्रा समाप्त करेंगी। 30552 बालीगंज–घुटियारी शरीफ लोकल, जो शाम 7:30 बजे माझेरहाट से रवाना होगी, वह माझेरहाट से बालीगंज के बीच सभी स्टेशनों पर रुकेगी। वहीं सियालदह–रानाघाट पैसेंजर ट्रेन सियालदह से दोपहर 3:05 बजे और नैहाटी से शाम 4:07 बजे रवाना होगी और नैहाटी से रानाघाट तक हर स्टेशन पर रुकेगी।


संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in