खड़दह स्टेशन के ऊपर बनेगा फ्लाईओवर!

जाम से राहत के लिए प्रशासन ने शुरू की कवायद
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on

स्टेशन रोड की समस्या का स्थायी समाधान तलाशने के लिए मंत्री ने अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण

खड़दह : उत्तर 24 परगना के खड़दह में वर्षों पुरानी ट्रैफिक जाम की समस्या के समाधान की दिशा में प्रशासन ने कदम बढ़ाया है। गुरुवार को स्थानीय विधायक व राज्य के मंत्री डॉ. कल्याण चक्रवर्ती ने नगर विकास विभाग के इंजीनियरों और अधिकारियों के साथ खड़दह स्टेशन रोड तथा आसपास के क्षेत्रों का जायजा लिया। इस दौरान स्टेशन के ऊपर फ्लाईओवर बनाने की संभावनाओं पर प्राथमिक स्तर पर चर्चा हुई। मालूम हो कि स्टेशन रोड पर लंबे समय से लगने वाले जाम के कारण यात्रियों के साथ स्थानीय लोगों और मरीजों को भी रोजाना परेशानी झेलनी पड़ती है। विधानसभा चुनाव से पहले इस समस्या के स्थायी समाधान का आश्वासन देने वाले विधायक ने अब उसके लिए तकनीकी विकल्प तलाशने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। डॉ. कल्याण चक्रवर्ती ने बताया कि खड़दह रेलवे स्टेशन के ऊपर फ्लाईओवर बनाने की योजना पर विचार किया जा रहा है। फ्लाईओवर का निर्माण किस प्रकार किया जाए, इसकी तकनीकी संभावनाओं को लेकर नगर विकास विभाग के अधिकारियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही वैकल्पिक समाधान के तौर पर मंत्री ने अधिकारियों के साथ खड़दह नहर का भी निरीक्षण किया। वहीं ग्रामीण खड़दह से लेकर हुगली नदी के किनारे तक नहर के जीर्णोद्धार और सफाई के माध्यम से यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की संभावनाओं पर भी विचार किया जा रहा है।


Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in