चंद्रकोना रोड से झारग्राम जा रही बस सड़क किनारे पलटी

चन्द्रकोणा से झारग्राम जा रही बस सड़क किनारे पलटी
चन्द्रकोणा से झारग्राम जा रही बस सड़क किनारे पलटी
Published on

राजेश, सन्मार्ग संवाददाता

मिदनापुर : यात्रियों से भरी एक बस सड़क किनारे पलट गई। बताया जाता है कि सोमवार सुबह पश्चिम मिदनापुर जिले के चंद्रकोना रोड से झारग्राम जा रही एक पैसेंजर बस का दुर्घटनाग्रस्त हो गई। 'ब्लैक पैंथर' नाम की बस अमलाशुली होते हुए झारग्राम जाते समय रायपुर के शिरोमणिपुर के पास कंट्रोल खो बैठी और सड़क किनारे पलट गई। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, दुर्घटना के समय बस में कई यात्री थे। बस के अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटने से पैसेंजर में दहशत फैल गई। हालांकि, शुरू में पता चला है कि कोई बड़ी जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है। वहीं दुर्घटना की खबर मिलते ही स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और यात्रियों को बचाने के लिए आगे आए। घटना से इलाके में कुछ देर के लिए ट्रैफिक पर असर पड़ा। हालांकि पुलिस के हस्तक्षेप से थोड़ी देर में यातायात स्वाभाविक हो गया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in