देबराज चक्रवर्ती को 7 दिन की पुलिस हिरासत

देबराज चक्रवर्ती को 7 दिन की पुलिस हिरासत
Published on

बारासात : कथित रंगदारी, निर्माण कार्य में बाधा डालने और धमकी देकर पैसे वसूलने के आरोप में गिरफ्तार विधाननगर नगर निगम के वार्ड नंबर 7 के पार्षद देबराज चक्रवर्ती को गुरुवार को बारासात अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने 10 दिन की हिरासत की मांग की थी, लेकिन अदालत ने उन्हें सात दिन की पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया। सरकारी अधिवक्ता विभास चक्रवर्ती ने बताया कि शिकायतकर्ता से 30 लाख रुपये की मांग करने, निर्माण कार्य रुकवाने और धमकी देने के आरोप में यह कार्रवाई की गई है। मामले में शिकायतकर्ता का गोपनीय बयान भी अदालत में दर्ज कराया गया है। उन्होंने कहा कि देबराज चक्रवर्ती के खिलाफ यह अकेला मामला नहीं है। इसी तरह के कई अन्य मामलों की भी जांच चल रही है, जिनमें बड़ी रकम की कथित रंगदारी मांगने के आरोप शामिल हैं। उन्होंने संकेत दिया कि पुलिस हिरासत की अवधि समाप्त होने के बाद अन्य मामलों में भी देबराज चक्रवर्ती को अदालत में पेश किया जाएगा।


Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in