गुरुंग बस्ती मोड़ पर 60 बोतल बीयर जब्त, आरोपित गिरफ्तार

मेट्रोपोलिटन पुलिस की कार्रवाई, शराब रखने का वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका आरोपित
गुरुंग बस्ती मोड़ पर 60 बोतल बीयर जब्त, आरोपित गिरफ्तार
Published on: 

सिलीगुड़ी : अवैध रूप से शराब रखने के आरोप में सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान 30 वर्षीय विजय महतो के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से अलग-अलग ब्रांड की 60 बोतल बीयर बरामद कर जब्त की है। बरामद बीयर की कुल मात्रा करीब 39 लीटर बतायी गयी है।

पुलिस के अनुसार, विशेष सूत्र से मिली सूचना के आधार पर प्रधाननगर थाने की सादे कपड़ों में तैनात टीम ने शुक्रवार देर रात करीब 11.15 बजे गुरुंग बस्ती मोड़ के पास अभियान चलाया। इसी दौरान संदिग्ध अवस्था में मौजूद विजय महतो को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से अलग-अलग ब्रांड की बीयर की 60 बोतलें बरामद हुईं।

बरामद प्रत्येक बोतल में 650 मिलीलीटर बीयर थी। इस हिसाब से कुल 39 हजार मिलीलीटर यानी करीब 39 लीटर बीयर पुलिस ने जब्त की। पूछताछ के दौरान आरोपित शराब रखने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने शराब जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपित प्रधाननगर थाना अंतर्गत वार्ड नंबर 1 के कुलीपाड़ा का निवासी बताया गया है। मामले में प्रधाननगर थाने में बंगाल एक्साइज एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

अब सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी मात्रा में बीयर आरोपित के पास कहां से आयी थी और इसे कहां ले जाया जाना था। शराब की आपूर्ति से जुड़े किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका है या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in