बशीरहाट में 4,438 बोतल नशीला कफ सिरप जब्त, एक गिरफ्तार

सांके‌तिक फोटो
सांके‌तिक फोटो
Published on

बशीरहाट : उत्तर 24 परगना के बशीरहाट थाना क्षेत्र में नशीला कफ सिरप की बड़ी खेप पकड़ी गई। जानकारी के अनुसार आमतला के चरकतल्ला इलाके में नाका चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली। तलाशाी के दौरान वाहन से 4,438 बोतल विन्सेरेक्स कफ सिरप बरामद किया गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है। पुलिस ने वाहन को जब्त करने के साथ चालक हुसैन बिस्वास को गिरफ्तार कर लिया। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि बरामद सिरप की खेप को सीमा पार बांग्लादेश में तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था। जब्त सिरप को पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया के तहत सीज कर दिया है। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि नशीले सिरप की खेप कहां से लाई गई थी और इसके पीछे कौन-कौन लोग सक्रिय हैं।


सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in