बनगांव स्टेशन से 4 बांग्लादेशी गिरफ्तार

होल्डिंग सेंटर भेजे गये
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on

बनगांव : बनगांव जीआरपी ने शनिवार की सुबह बनगांव रेलवे स्टेशन परिसर से चार बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लोगों में दो युवक तथा एक नाबालिग लड़का और एक नाबालिग लड़की शामिल हैं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने सभी को सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुसार गाइघाटा थाना क्षेत्र स्थित होल्डिंग सेंटर भेज दिया है, जहां से उन्हें बांग्लादेश वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जीआरपी सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार लोगों में दो की पहचान जलील हुसैन (23) और अराफात सरदार (18) के रूप में हुई है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे बांग्लादेश के सतखीरा और जेसोर जिलों के निवासी हैं तथा करीब 6-7 वर्ष पहले बेनापोल सीमा के रास्ते बिना पासपोर्ट और वीजा के अवैध रूप से भारत में दाखिल हुए थे। पुलिस जांच में सामने आया कि वे उत्तर 24 परगना जिले के अशोकनगर थाना क्षेत्र के गुमा रेलगेट नंबर 24 के पास किराये के मकान में रह रहे थे। उनके पास से कोई वैध भारतीय पहचान पत्र बरामद नहीं हुआ। जीआरपी अधिकारियों ने बताया कि सभी अभियुक्त बांग्लादेश लौटने की योजना से बनगांव स्टेशन पहुंचे थे। पूछताछ के दौरान उन्होंने खुद को बांग्लादेशी नागरिक स्वीकार किया, जिसके बाद उन्हें हिरासत में लेकर गाइघाटा के चांदपाड़ा मार्केटिंग सोसायटी स्थित होल्डिंग सेंटर भेज दिया गया।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in