नदिया में पुरुष के बैंक खाते में आये अन्नपूर्णा योजना के 3 हजार रुपये

संजीत विश्वास
संजीत विश्वास
Published on

नदिया : राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के लिए शुरू की गई अन्नपूर्णा योजना को लेकर नदिया जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। भीमपुर थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव निवासी संजीत विश्वास के बैंक खाते में अन्नपूर्णा योजना के तहत 3,000 रुपये जमा हो गए, जबकि वह इस योजना के पात्र लाभार्थी नहीं हैं। पेशे से ग्रामीण चिकित्सक संजीत विश्वास वृद्धावस्था भत्ता निकालने के लिए बैंक के कस्टमर सर्विस सेंटर पहुंचे थे। वहीं उन्हें पता चला कि उनके खाते में भत्ते की राशि के अलावा अन्नपूर्णा योजना के रुपये भी जमा हुए हैं। संजीत का कहना है कि उन्होंने कभी इस योजना के लिए आवेदन नहीं किया और न ही उन्हें इसकी कोई जानकारी है। मामले से हैरान संजीत ने अतिरिक्त राशि नहीं निकाली। उन्होंने बताया कि वह इसकी जानकारी पंचायत प्रतिनिधियों को देंगे और यदि राशि गलती से उनके खाते में आयी है तो सरकारी नियमों के अनुसार उसे वापस करने की प्रक्रिया अपनाएंगे।


Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in