30 साल पुराने जमीन विवाद का अदालत के आदेश से निपटारा

पुलिस की मौजूदगी में मंडल परिवार को साढ़े पांच बीघा जमीन मिली
30 साल पुराने जमीन विवाद का अदालत के आदेश से निपटारा
Published on: 

बैरकपुर : करीब 30 वर्षों से चले आ रहे जमीन विवाद का आखिरकार निपटारा हो गया। बशीरहाट के हासनाबाद थाना क्षेत्र के चक कुलियाडांगा इलाके में अदालत के निर्देश पर पुलिस की मौजूदगी में मंडल परिवार को करीब साढ़े पांच बीघा जमीन सौंप दी गई। परिवार के सदस्यों रंजन मंडल, निरंजन मंडल समेत अन्य का आरोप है कि उनकी जमीन पर करीब तीन दशक पहले कुछ लोगों ने कथित तौर पर जबरन कब्जा कर लिया था। इसको लेकर उन्होंने प्रशासन के विभिन्न स्तरों पर शिकायत की और जमीन वापस पाने की कोशिश की, लेकिन मामला नहीं सुलझ सका।

बाद में विवाद अदालत तक पहुंचा। मामले की सुनवाई के बाद अदालत के निर्देश पर पुलिस ने कार्रवाई की। इसके बाद मंडल परिवार को विवादित जमीन पर फिर से अधिकार मिल गया। पुलिस की मौजूदगी में परिवार के सदस्यों ने मौके पर पहुंचकर जमीन संभाली। लंबे समय से चले आ रहे विवाद के समाप्त होने के बाद परिवार ने राहत जताई। उनका कहना है कि वर्षों की कानूनी लड़ाई के बाद उन्हें अपनी जमीन वापस मिल सकी है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in