साइबर ठगी का प्रतीक फोटो
साइबर ठगी का प्रतीक फोटो

30 हजार के निवेश पर 1.20 लाख का लालच, गंवा बैठे 5.96 लाख रुपये

Published on

टेलीग्राम चैनल से जुड़े व्यक्ति से GST और ट्रेडिंग चार्ज के नाम पर भी वसूली

प्रीति, सन्मार्ग संवाददाता

बासुदेवपुर :

टेलीग्राम चैनल के जरिए निवेश पर भारी मुनाफे का झांसा देकर कौगाछी निवासी पवित्र गांगुली से 5,96,849.46 रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि पहले 30 हजार रुपये निवेश करने पर 1.20 लाख रुपये लौटाने का भरोसा दिया गया और बाद में GST, ट्रेडिंग चार्ज समेत अलग-अलग शुल्क के नाम पर रकम मांगी गयी। शिकायत के मुताबिक, पवित्र ने टेलीग्राम चैनल में बताये गए निवेश प्रस्ताव पर भरोसा कर शुरुआती रकम जमा की। इसके बाद मुनाफे की रकम हासिल करने के नाम पर उनसे लगातार अतिरिक्त भुगतान कराया गया। इस तरह अलग-अलग किस्तों में उन्होंने कुल 5.96 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिये। रकम वापस मांगने पर कथित तौर पर आरोपितों ने भुगतान नहीं किया। इसके बाद पवित्र को साइबर ठगी का संदेह हुआ और उन्होंने मामले की ऑनलाइन शिकायत दर्ज करायी। शिकायत के आधार पर बुधवार को बासुदेवपुर थाने में अज्ञात आरोपितों के खिलाफ बीएनएस की धारा के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गयी है।
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in