नदिया में 173 पुरुषों को मिल रहा था लक्ष्मी भंडार का पैसा

चुनाव से 2 महीने पहले महिलाओं की योजना का पैसा इन लोगों के खातों में पहुंचा
नदिया में 173 पुरुषों को मिल रहा था लक्ष्मी भंडार का पैसा
Published on

नदिया : महिलाओं के लिए शुरू की गई लक्ष्मी भंडार योजना में कथित फर्जीवाड़े का बड़ा मामला सामने आया है। नदिया जिले के कृष्णानगर-2 ब्लॉक में मंगलवार तक 173 ऐसे लोगों की पहचान की गई है, जो पुरुष होने के बावजूद इस योजना का लाभ उठा रहे थे। खुलासे के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। जिला प्रशासन के सूत्रों के अनुसार, इन लाभार्थियों के नाम चुनाव से 2 महीने पहले फरवरी 2026 में सूची में जोड़े गए थे। आरोप है कि नियमों की अनदेखी कर उन्हें योजना का लाभ दिया गया। अन्नपूर्णा योजना के लिए लाभार्थियों की सूची के सत्यापन के दौरान इस गड़बड़ी का पता चला। मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने सभी संदिग्ध नामों को लाभार्थी सूची से हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस मामले में सरकारी स्तर पर लापरवाही और धोखाधड़ी के आरोप में बीडीओ कार्यालय के एक कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस भी जारी की गयी है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पूरे मामले को गंभीर बताते हुए राज्यभर में जांच तेज करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पुलिस महानिदेशक को विशेष जांच दल (SIT) गठित कर फर्जी लाभार्थियों की पहचान करने का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री का दावा है कि मुर्शिदाबाद समेत अन्य जिलों में भी ऐसे कई मामले सामने आ सकते हैं।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in