2026 में तृणमूल को मिलेगी 250 से अधिक सीटें : तृणमूल

तृणमूल ने अमित शाह के पदत्याग की मांग की
2026 में तृणमूल को मिलेगी 250 से अधिक सीटें : तृणमूल
Published on

कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस ने रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर पलटवार किया। हाथरस - उन्नाव से लेकर पहलगाम की घटनाओं पर विफलताओं का आरोप लगाते हुए तृणमूल ने गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग की है। तृणमूल भवन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने कहा कि भाजपा पर अब घर घर सिंदूर के नाम पर राजनीति कर रही है। हमलोगों ने हमेशा ऑपरेशन सिंदूर का समर्थन किया मगर भाजपा सिंदूर को बेच रही है। इस राजनीति को बर्दाश्त नहीं करेंगे। वहीं तृणमूल सांसद डॉ. काकुलीघोष दस्तीदार ने भी अमित शाह पर निशाना साधा। संसद ने कहा कि आपलोग दिन में सपना देख रहे हैं कि 2026 में सत्ता में आयेंगे। आगामी दिन 2026 में तृणमूल कांग्रेस 250 से अधिक सीटों पर जीतकर फिर से सत्ता में आयेगी और ममता बनर्जी फिर से मुख्यमंत्री बनेंगी। आपलोग देखते ही रह जायेंगे। याद रखिये हुंकार से वोट नहीं मिलता बल्कि जनहित योजना और उन्नयन करना पड़ता है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जनता के लिए काम करके दिखा दिया है। इसके साथ ही उन्होंने केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वह अपने पद का सही से निर्वाहन नहीं कर पा रहे हैं। हर सप्ताह ही आईआईटी खड़गपुर के कोचिंग में स्टूडेंट्स आत्महत्या की खबर आ रही है। वे अपने दफ्तर का ख्याल ना रखकर केवल बंगाल की योजनाओं के खिलाफ अफवाहें फैला रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सिंदूर विवाहित महिलाओं का गर्व का विषय है। यहां हाथ मत दीजिए। बंगाल की महिलाएं आपको जवाब देगी।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in