योगी बोले : देर-सवेर अपनी गलतियों पर पछताते दिखेंगे अखिलेश

योगी ने कहा, डबल इंजन सरकार ने पहले ही चमका दी अयोध्या, अब आपकी मदद की जरूरत नहीं
CM योगी आदित्यनाथ
CM योगी आदित्यनाथ
Published on

मुरादाबाद : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में राम मंदिर के दान में गबन के मुद्दे पर समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि वह भी एक दिन भगवान राम का नाम जपते और अपनी गलतियों पर पछतावा करते नजर आएंगे। मुख्यमंत्री ने मुरादाबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, हाल के बयानों को देखकर क्या ऐसा लगता है कि सपा अध्यक्ष को सद्बुद्धि आ गई है या वह केवल दिखावा कर रहे हैं ?

उन्होंने कहा, वह कह रहे हैं कि अयोध्या को चमकाएंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली ‘डबल इंजन’ सरकार यह काम पहले ही कर चुकी है। आपकी मदद की आवश्यकता नहीं है।अयोध्या को आखिरकार स्वीकार करने की इस सद्बुद्धि के लिए मैं आपको धन्यवाद दूंगा। यह हमारे लिए वैचारिक विजय है।

उन्होंने तंज भरे अंदाज में कहा, देर-सवेर आप भी भगवान राम का नाम जपते और अपनी गलतियों के लिए पछतावा करते दिखाई देंगे। वे गलतियां, जो भगवान राम के भक्तों के साथ की गई थीं, जैसे भगवान राम के भक्तों पर गोली चलाना और ‘जय श्रीराम’ का नारा लगाने वालों पर लाठियां बरसाना। आप एक दिन सबके सामने इसका पछतावा करेंगे।

CM योगी आदित्यनाथ
दान घोटाले के बाद राम मंदिर ट्रस्ट की 7 जुलाई को अहम बैठक

मुख्यमंत्री ने मुरादाबाद में 365 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 63 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। उन्होंने मुरादाबाद में स्थापित नये गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय को क्षेत्र में शिक्षा क्रांति का वाहक बताते हुए गुरु जंभेश्वर तीर्थ क्षेत्र के विकास के लिए एक कॉरिडोर बनाने की घोषणा की। इससे यह धार्मिक स्थल देश और दुनिया के श्रद्धालुओं से बेहतर तरीके से जुड़ सकेगा।

आदित्यनाथ ने कहा कि कॉरिडोर के निर्माण से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, स्थानीय व्यापार को नई गति मिलेगी और पीतल नगरी मुरादाबाद को राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने सदर सीट से BJP विधायक रितेश गुप्ता, कुंदरकी से विधायक ठाकुर रामवीर सिंह और महापौर विनोद अग्रवाल के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके सहयोग से मुरादाबाद में विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

उन्होंने जनता से आगामी चुनावों में मुरादाबाद देहात, बिलारी, कांठ और ठाकुरद्वारा से भी डबल इंजन सरकार के जनप्रतिनिधियों को चुनने की अपील की ताकि पूरे जिले में विकास की रफ्तार और तेज हो सके।

CM योगी आदित्यनाथ
कासगंज में ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश, महिला प्रशिक्षु पायलट घायल; हादसे की जांच में जुटा प्रशासन
Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in