संभल में कब्रिस्तान पर चला योगी का बुलडोजर, सरकारी जमीन को कराया 'अवैध कब्जा' से मुक्त

करीब 15 साल पहले अवैध रूप से कब्रिस्तान बनाया गया था
बुलडोजर
बुलडोजर
Published on: 

संभल : उत्तर प्रदेश के संभल जिले के आलम सराय गांव में सोमवार को सरकारी जमीन पर कब्जा करके बनाए गए कब्रिस्तान पर बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया गया। संभल के तहसीलदार धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि तहसील क्षेत्र के आलम सराय गांव में सरकारी जमीन पर कब्रिस्तान बनाकर कब्जा कर लिया गया था।

उप जिलाधिकारी कार्यालय में इसकी शिकायत करने के बाद मामले की सुनवाई हुई जिसमें पाया गया कि वह जमीन सरकारी है। इस पर करीब 15 साल पहले अवैध रूप से कब्रिस्तान बनाया गया था। उन्होंने बताया कि इस अवैध कब्जे पर आज बुलडोजर चलाया गया तथा अतिक्रमण हटाया गया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News