गौतम बुद्ध नगर में यमुना उफान पर : 16 गांवों की हजारों बीघा जमीन पर फसल पानी में डूबी

किसानों को हुआ भारी नुकसान
बारिश के कारण खेतों में भरा पानी
बारिश के कारण खेतों में भरा पानी
Published on

नोएडा : हरियाणा के हथिनी कुंड से छोड़ा गया पानी नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पहुंचना शुरू हो गया है, जिसके कारण यमुना नदी अपने पूरे उफान पर है। अधिकारियों के अनुसार, जलस्तर बढ़ने से यहां बने फार्म हाउस में पानी भर गया है और वहां से लोगों को निकालकर बाढ़ पीड़ितों के लिए बनाए गए राहत शिविरों में भेजा जा रहा है। वहीं, जेवर क्षेत्र के करीब 16 गांवों की हजारों बीघा जमीन पर खड़ी फसल पानी में डूब गई हैं, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है।

गौतमबुद्व नगर के अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अतुल कुमार ने बताया कि हरियाणा के हथिनी कुंड से छोड़े गए पानी के चलते यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है।उन्होंने कहा कि इसके चलते डूब क्षेत्र और खेतों में खड़ी फसल डूब गई हैं तथा यमुना का पानी पुस्ता तक पहुंच गया है। डूब क्षेत्र से निकाले गए लोगों को राहत शिविरों में रखा गया है, जहां भोजन एवं चिकित्सा संबंधी सभी व्यवस्थाएं की गई हैं।

पुलिस और प्राधिकरण ने मिलकर डूब क्षेत्र के फार्म हाउस में मौजूद सैकड़ों मवेशियों को बाढ़ क्षेत्र से बाहर निकालकर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर भेजने के साथ-साथ उनके लिए चारे की व्यवस्था की है।

उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा बाढ़ पीड़ितों के लिए सामुदायिक रसोई की शुरुआत की गई है। अधिकारियों ने बताया कि जनपद के विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा भी बाढ़ पीड़ितों को सहायता की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, आज रात से जलस्तर घटने की संभावना है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in