दुनिया को संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था की आवश्यकता : राजनाथ

सिंह अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ में सिटी मोंस्टोरी स्कूल की ओर से आयोजित ‘विश्व के प्रधान न्यायधीशों का अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन’ को संबोधित कर रहे थे।
दुनिया को संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था की आवश्यकता : राजनाथ
Published on

लखनऊ : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि इजराइल-हमास और यूक्रेन-रूस जैसे वैश्विक संघर्षों और सूडान में जारी मानवीय संकट को हल करने में संयुक्त राष्ट्र ‘काफी मजबूत’ भूमिका निभा सकता था। आज की नयी दुनिया को एक नये संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था की आवश्यकता है। सिंह अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ में सिटी मोंस्टोरी स्कूल की ओर से आयोजित ‘विश्व के प्रधान न्यायधीशों का अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन’ को संबोधित कर रहे थे।

मजबूत भूमिका की उम्मीद

उन्होंने कहा कि आज दुनिया के विभिन्न हिस्सों में संघर्ष जारी हैं, जिनमें इजराइल-हमास संघर्ष, यूक्रेन-रूस युद्ध और सूडान समेत अफ्रीका के कई क्षेत्रों में जारी मानवीय संकट शामिल है। इन सब के बीच, हमें संयुक्त राष्ट्र से एक बहुत मजबूत भूमिका की उम्मीद थी। लेकिन हम ऐसा होता नहीं देख रहे हैं। ऐसा होता दिखना चाहिए था।

रक्षा मंत्री ने कहा कि वैश्विक राजनीति की जटिलताओं, प्रमुख शक्तियों के प्रभाव और संस्थागत प्रक्रियाओं की धीमी गति के कारण ऐसा हो रहा है। इन कारकों ने अक्सर संयुक्त राष्ट्र की शक्तियों पर सवाल उठाए हैं। सिंह ने कहा, यह स्थिति तभी बदल सकती है जब हम संयुक्त राष्ट्र को पुन: उसके मूल उद्देश्य- शांति, न्याय व समान प्रतिनिधित्व- की ओर ले जाएं,।-एजेंसियां

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in