जंगल में मिला महिला का आधा खाया हुआ शव

बिड़ालवंशी जीव के हमले का शक
जंगल में मिला महिला का आधा खाया हुआ शव
Published on

लखीमपुर खीरी: लखीमपुर खीरी जिले में दुधवा बफर जोन के निघासन रेंज में किसी जंगली जीव के हमले में एक महिला की मृत्यु हो गई। रविवार सुबह उसका क्षत-विक्षत शव खेत से बरामद किया गया।

दुधवा बफर जोन की उप निदेशक कीर्ति चौधरी ने बताया कि निघासन रेंज में महराजनगर गांव के पास एक बिड़ालवंशी जीव ने ऊषा देवी (35) नामक महिला पर हमला कर उसे मार डाला। उसका आधा खाया हुआ शव आज सुबह गन्ने के खेत से बरामद किया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

उन्होंने बताया कि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि हमला बाघ ने किया या तेंदुए ने। चौधरी ने कहा कि महिला के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाएगा।

जंगल में मिला महिला का आधा खाया हुआ शव
पूजा खेडकर के आरोपों पर पुलिस ने शुरू की जांच
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in