उत्तर प्रदेश : बहराइच में 10 जून को महाराजा सुहेलदेव का 'विजय दिवस' मनाएगी सुभासपा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे मुख्य अतिथि
महाराजा सुहेलदेव
महाराजा सुहेलदेव
Published on

लखनऊ : सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने सोमवार को महाराजा सुहेलदेव राजभर की 'आक्रांताओं' पर ऐतिहासिक जीत के सम्मान में भव्य समारोह आयोजित करने की घोषणा की और समाजवादी पार्टी (सपा) तथा कांग्रेस पर सुहेलदेव की विरासत को इतिहास से मिटाने का आरोप लगाया।

राजभर ने कहा, आज मैं एक ऐतिहासिक घोषणा करने और कुछ गंभीर सवाल उठाने आया हूं। सालों पहले, महाराजा सुहेलदेव राजभर ने 3 लाख लोगों की सेना के साथ लूट और विनाश फैलाने के लिए भारत में प्रवेश करने वाले महमूद गजनवी के कमांडर सालार मसूद गाजी की हमलावर सेनाओं को हराकर भारतीय संस्कृति और पहचान की रक्षा की थी।

राजभर ने महाराजा सुहेलदेव राजभर की उस जीत को न केवल सैन्य विजय बल्कि भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक रक्षा का प्रतीक बताते हुए कहा कि 10 जून को महाराजा सुहेलदेव की निर्णायक जीत के स्थल यानी बहराइच में एक भव्य 'विजय दिवस' ​​समारोह आयोजित किया जाएगा।

राजभर ने कहा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान शौर्य मेला भी आयोजित किया जाएगा जिसमें सभी समुदायों के लोग भाग लेंगे। यह हमारी गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत को फिर से जीवंत और उसे संरक्षित करने का अवसर होगा।

उन्होंने विरोधी राजनीतिक दलों को कठघरे में खड़ा करते हुए आरोप लगाया कि इन पार्टियों ने महाराजा सुहेलदेव के योगदान को नजरअंदाज किया। उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ने कहा, मैं समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव और कांग्रेस से पूछना चाहता हूं कि क्या आपने वोट बैंक की राजनीति के लिए महाराजा सुहेलदेव राजभर जैसे राष्ट्रीय नायक की विरासत को मिटाने की कोशिश की ? उनकी कहानी को पाठ्यपुस्तकों से बाहर क्यों रखा गया ?

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in