उत्तर प्रदेश : हरदोई में बड़ा हादसा, नाव पलटने से 3 बच्चों की मौत, 4 लोगों को बचाया गया

परिवार के 7 लोग छोटी नाव से रामगंगा नदी पार कर रहे
नाव
नाव
Published on: 

हरदोई : हरदोई जिले के खद्दीपुर चैन सिंह गांव में एक छोटी नाव (डोंगा) के रामगंगा नदी में अचानक पलट जाने से 3 बच्चों की मौत हो गई और 4 लोगों को बचा लिया गया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (हरपालपुर) शिल्पा कुमारी ने मंगलवार को बताया कि अरवल थाना क्षेत्र के खद्दीपुर चैन सिंह गांव निवासी दिवारी लाल समेत उसके परिवार के 7 लोग छोटी नाव से रामगंगा नदी पार कर रहे थे लेकिन तभी सोमवार रात करीब 8 बजे नाव नदी में पलट गई।

उन्होंने बताया कि नाव में दिवारी लाल, उसकी बहन निर्मला, पत्नी सुमन, पुत्री काजल, भांजी सोनिया, परिवार के दो अन्य बच्चे सुनैना एवं शिवम थे। नाव पलट जाने के बाद दिवारी लाल, निर्मला, सुमन एवं काजल को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया लेकिन सुनैना (सात), शिवम (14) तथा सोनिया (13) की मौत हो गई।

शिल्पा कुमार ने बताया कि पुलिस ने तीनों शवों को गोताखोरों की मदद से नदी से बाहर निकाला और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in