उत्तर प्रदेश : राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा- समाज को मानसिक रूप से स्वस्थ बनाते है योग

योग शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि जीवनशैली का मार्ग
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
Published on: 

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राज्‍यपाल आनंदीबेन पटेल ने शनिवार को कहा कि योग और खेल दो ऐसे प्रभावशाली माध्‍यम हैं जो समाज को शारीरिक व मानसिक रूप से स्‍वस्‍थ तथा अनुशासति बनाते हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजभवन में उपस्थित लोगों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह जीवनशैली, आत्मिक अनुशासन और सामूहिक कल्याण का मार्ग है।

शनिवार को सुबह छह बजे राजभवन परिसर में स्थित बड़े लॉन में 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास में शामिल होने के बाद राज्यपाल ने योग के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में सहयोग देने का संदेश दिया। उन्होंने कहा, स्वस्थ नागरिक ही स्वस्थ समाज का निर्माण करते हैं। ऐसे नागरिक न केवल अपने परिवार और समुदाय के लिए उपयोगी सिद्ध होते हैं, बल्कि हर दृष्टि से लोकहित में कार्य करते हुए राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। हम सबका यह सामूहिक दायित्व है कि मिलकर देश को विकसित और सशक्त बनाएं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in