उत्तर प्रदेश : मुजफ्फरनगर में दो पक्षों के विवाद, एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

घटना मीरापुर थाना क्षेत्र के भुम्मा गांव में हुई
सांकेतिक चित्र
सांकेतिक चित्र
Published on

मुजफ्फरनगर : मुजफ्फरनगर जिले के एक गांव में 2 पक्षों के विवाद में एक व्यक्ति की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गयी। पुलिस के अनुसार घटना रविवार रात मीरापुर थाना क्षेत्र के भुम्मा गांव की है जहां 2 समूहों के बीच झड़प हो गई। इस दौरान एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गयी जिसकी पहचान महकार सिंह (60) के रूप में हुई है।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आदित्य बंसल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इस संबंध में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गयी हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अधिकारी ने बताया कि गांव में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। एहतियात के तौर पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in