उत्तर प्रदेश : अखिलेश ने डिप्टी सीएम पाठक पर लगाया चाटुकारिता और निरर्थक बातें करने का आरोप

पाठक का दावा, सपा का जन्म मुस्लिम तुष्टिकरण के ‘डीएनए’ के साथ हुआ
ब्रजेश पाठक -अखिलेश यादव
ब्रजेश पाठक -अखिलेश यादव
Published on

लखनऊ : समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक पर सोमवार को निशाना साधते हुए कहा कि पाठक भाजपा की सरकार में अपने समुदाय का प्रतिनिधित्व करने में विफल रहने के साथ-साथ चाटुकारिता और निरर्थक बातें कर रहे हैं। पाठक ने दावा किया था कि सपा का जन्म मुस्लिम तुष्टिकरण के ‘डीएनए’ के साथ हुआ है और अखिलेश यादव की पूरी राजनीति का मूल यही है।

यादव ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, हुक्मरानों की बदजुबानी पर भी आजादी और किसी की सच कहने पर गिरफ्तारी !यादव ने पाठक पर निशाना साधते हुए उन पर भाजपा शासन में अपने समुदाय का प्रतिनिधित्व करने में विफल रहने के साथ-साथ चाटुकारिता और निरर्थक बातें करने का आरोप लगाया।

पूर्व मुख्यमंत्री ने पाठक के संदर्भ में कहा, खाली बैठे लोग बात आगे बढ़ाते हैं-‘काम करने वाले’ आगे बढ़ जाते हैं। उन्होंने कहा, चलो हम सब पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) मिलकर सकारात्मक राजनीति के मार्ग पर आगे बढ़कर संकल्प लें कि अपनी पीडीए सरकार बनाएंगे, सामाजिक न्याय का राज लाएंगे।

अखिलेश ने तंज कसते हुए कहा, जो लोग अपने दलों में पूछे नहीं जाते, अपने मंत्रालय को नाकामी का तमगा पहनाते हैं, निरर्थक बातों में, चाटुकारिता में अपना दिन और समय बिताते हैं, उनसे पुनः आग्रह है कि कुछ सार्थक भूमिका निभाइए।जिस समाज का आप सामाजिक प्रतिनिधित्व करते हैं, भाजपा सरकार के राज में उस समाज पर कितना अत्याचार और अन्याय हो रहा है, उस पर अगर बोलकर कुछ कहने का साहस नहीं है तो कम से कम इशारे से ही कुछ कह दीजिए।

सपा प्रमुख ने सलाह दी, परिपक्व बनिए, सौम्य, शिष्टाचारी और मृदु भाषी भी। उन पर विश्वास मत कीजिए जो अपनों के सगे नहीं हैं, और वैसे भी आप तो मूल रूप से उनके हैं भी नहीं, बाहर से आकर, भाजपाइयों जैसा बोलकर, भाजपाइयों जैसा बनकर यहां घुलने-मिलने की कोशिश कर रहे हैं।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in