उत्तर प्रदेश : मैनपुरी में सड़क दुर्घटना में 2 युवकों की मौत

मैनपुरी जिले के कुर्रा थाना क्षेत्र के सौज गांव के पास हुआ हादसा
सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो
Published on: 

मैनपुरी : उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के कुर्रा थाना क्षेत्र के सौज गांव के पास एक सड़क दुर्घटना में 2 युवकों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मृतकों की पहचान किशनी के महोली गांव निवासी सचिन कुमार (21) और धर्मेंद्र कुमार (24) के रूप में हुई है।

कुर्रा थाने के प्रभारी (एसएचओ) अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार शाम सचिन अपनी बहन से मिलने रामपुरा गांव गया था और जब वह और धर्मेंद्र मोटरसाइकिल से किशनी वापस जा रहे थे, तो सौज गांव के पास उनकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि टक्कर लगने से उनकी गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और उनकी मोटरसाइकिल सड़क किनारे बिजली के खंभे से जा टकराई। सिंह बताया कि स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी ने बताया, दोनों को सैफेई मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News