उत्तर प्रदेश : आकाशीय बिजली गिरने से 2 मनरेगा मजदूरों की मौत, 1 घायल

फिरोजाबाद में 2 मजदूरों की आकाशीय बिजली गिरने से मौत
सांकेतिक चित्र
सांकेतिक चित्र
Published on: 

फिरोजाबाद : फिरोजाबाद जिले के थाना नसीरपुर के क्षेत्र शिकोहाबाद नानेमऊ रोड पर शुक्रवार की सुबह ‘महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम’ (मनरेगा) के तहत कार्य कर रहे 3 मजदूरों के ऊपर आकाशीय बिजली गिर गई जिससे 2 की मौके पर मौत हो गई। बिजली गिरने से घायल हुए एक मजदूर को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सिरसागंज के पुलिस क्षेत्राधिकारी अन्वेष कुमार ने बताया कि आज सुबह सड़क के किनारे काम कर रहे 35 वर्षीय सतेंद्र, 25 वर्षीय विष्णु एवं 30 वर्षीय देवेंद्र कुमार सिंह के ऊपर अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। उन्होंने बताया कि सत्येंद्र और विष्णु की मौके पर ही मौत हो गई तथा घायल देवेंद्र को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसीलदार की टीम आपदा राहत कोष से मुआवजा दिलाने के लिए कार्रवाई कर रही है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News