UPA शासनकाल लोकतंत्र के ललाट पर काला धब्बा: योगी आदित्यनाथ

देश अब यह हकीकत जान चुका है कि कांग्रेस की देश विरोधी मानसिकता राष्ट्रीय संप्रभुता पर सीधा प्रहार है
yogi aditynath
योगी फाइल फोटो
Published on: 

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्ववती सरकारों पर हमला करते हुए उन्हें भ्र्ष्ट बताया। योगी ने कांग्रेस के अलगाववाद निति पर कड़ा प्रहार करते हुए लि 'X' पर लिखा 'अलगाववाद, अराजकता और हिंसा की प्रतीक नक्सली विचारधारा को कांग्रेस पार्टी की विखंडित-विभाजनकारी दृष्टि ने सदैव बढ़ावा दिया है।'

उन्होंने आगे लिखा कि राजनीतिक लाभ के लालच में कांग्रेस ने नक्सली नेटवर्क को नैतिक संरक्षण और उनके समर्थकों को राजनीतिक सहारा देकर राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता किया।नक्सलीयों के खात्मे को लेकर प्रतिबद्ध भाजपा सरकार ने हमेशा से ही UPA सरकार को इस मुद्दे के लिए जिम्मेदार ठहराया है। योगी ने यूपीए शासनकाल का हवाला देते हुए लिखा 'यूपीए काल में नेशनल एडवाइजरी काउंसिल (NAC) की नीतिगत नौटंकी ने सुरक्षा-बलों के साहसिक अभियानों को कमजोर कर देश की सुरक्षा-रेखा को ही संकट में झोंक दिया।'

योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रसंशा करते हुए उनकी दूरदर्शिता को सही ठहराया और लिखा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी सही कहते हैं कि कांग्रेस, 'मुस्लिम लीग माओवादी कांग्रेस' बन चुकी है, जहां विचार नहीं, वोट निर्णायक हो गए हैं। बिनायक सेन से नवलखा-वरवर राव तक हिंसक विचारधाराओं के हिमायतियों के प्रति कांग्रेस का अंध समर्थन उसके नक्सल समर्थक नजरिए का क्रूर सच है।

उन्होंने यह भी लिखा कि लोकतंत्र के ललाट पर काला धब्बा, देश अब यह हकीकत जान चुका है कि कांग्रेस की देश विरोधी मानसिकता राष्ट्रीय संप्रभुता पर सीधा प्रहार है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in