यूपी : ‘जय भीम’ नारे को लेकर तीन युवकों की पिटाई करने की खबर निकली ‘झूठी’ , मामला दर्ज

घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर हु था वायरल
सांकेतिक छवि
सांकेतिक छवि
Published on: 

अलीगढ़ : उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के एक गांव में कुछ युवकों को ‘जय भीम’ का नारा लगाने के लिए बुरी तरह से कथित तौर पर पीटने की खबर का पुलिस ने सोमवार को खंडन कर दिया और बताया कि यह दावा ‘झूठा’ है। घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। पुलिस के अनुसार, लोधा थानाक्षेत्र के चिकावती गांव में रविवार को तीन युवकों पर एक स्कूली छात्रा ने कथित तौर पर छेड़छाड़ और अश्लील टिप्पणी का आरोप लगाया था, जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने युवकों की बुरी तरह से पिटाई की थी।

पुलिस ने युवकों द्वारा जय भीम का नारा लगाने पर पिटाई से इनकार किया। पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) संजीव तोमर ने रविवार रात संवाददाताओं को बताया कि 20 वर्षीय छविकांत, राहुल और प्रदीप नाम के तीन आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) धारा 296 (अश्लील कृत्य) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

तोमर ने बताया कि घटना को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने के लिए अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एक अलग मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ने के इरादे से गलत सूचना प्रसारित करने के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News