टायर फैक्टरी मालिक की पीट-पीटकर हत्या, भतीजा घायल

सहारनपुर में फैक्टरी मालिक पर जानलेवा हमला, प्रदूषण विवाद बना हत्या की वजह
सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर
Published on: 

सहारनपुर : सहारनपुर जिले में कुछ लोगों ने टायर फैक्टरी के मालिक की कथित तौर पर लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी और हमले में उन्हें बचाने आया उनका भतीजा भी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक, घटना शुक्रवार रात करीब साढ़े 11 बजे गंगोह थाना क्षेत्र में हुई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, टायर फैक्टरी से निकलने वाले धुएं और प्रदूषण से परेशान होकर गांव के कुछ लोगों ने फैक्टरी मालिक पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। उन्हें बचाने आए उनके भतीजे को भी पीटकर घायल कर दिया गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सहारनपुर के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मयंक पाठक ने बताया कि शुक्रवार रात घटना की सूचना मिलते ही गंगोह थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान शामली जिले के मन्नामाजरा के निवासी अरवीन चौहान (47) के रूप में हुई।

उसने बताया कि इस हमले में घायल उनके भतीजे सादिक (27) को उपचार के लिए पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और फिर जिला अस्पताल पहुंचाया। पाठक ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि टायर फैक्टरी से निकलने वाले धुएं और प्रदूषण के कारण आसपास के लोग परेशान थे।

फैक्टरी हटाने को लेकर पहले भी मालिक और ग्रामीणों के बीच कहासुनी हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सांकेतिक तस्वीर
हाईकोर्ट का आदेश : 3 महीने में कॉलेज की जमीन से कब्जा हटवाएं
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in