झांसी में रील बनाने के चक्कर में गई 2 चचेरे भाइयों की जान, पहूंज बांध में डूबे

करीब 14 घंटे बाद दोनों शव बरामद
सांकेतिक चित्र
सांकेतिक चित्र
Published on: 

झांसी : झांसी जिले के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के पहूंज बांध में नहाते समय दो युवकों की डूबने से मौत हो गयी जिनके शवों को करीब 14 घंटे बाद सोमवार को बरामद किया गया। दोनों युवक रिश्ते में चचेरे भाई थे और रविवार शाम एक दोस्त के साथ सिमरधा स्थित पहुंज बांध पर नहाने गए हुए थे।

थाना सीपरी बाजार के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) आनन्द सिंह ने बताया कि प्रेमनगर इलाके के खातीबाबा निवासी ऋषभ सिजोरिया (24) एवं अभिषेक (22) नामक दोनों चचेरे भाई अपने दोस्त शिखर के साथ रविवार शाम करीब छह बजे पहुंज बांध पर गए। ऋषभ एवं अभिषेक ने बांध के बीचों-बीच स्थित एक चट्टान तक पहुंच कर अपनी फोटो खिंचवाने के लिए शिखर को मोबाइल देकर पानी में छलांग लगा दी, परंतु कुछ दूर जाते ही दोनों डूबने लगे। उनको डूबता देख आसपास मौजूद लोगों ने बचाने का प्रयास किया, परंतु उनका कुछ पता नहीं चल सका।

सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से पूरी रात बचाव अभियान चलाया, परंतु दोनों युवकों का रात में कुछ पता नहीं चला। आज सुबह एक बार फिर गोताखोरों द्वारा अभियान शुरू किया गया और सात बजे के बाद दोनों युवकों के शव दूर एक चट्टान में फंसे हुए पाए गए।दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in