झगड़ती बहनों के बीच दबकर मासूम की मौत

दूध पिलाने के विवाद में दो बहनों की मारपीट के दौरान मासूम तनवीर बिस्तर पर दबा, सिर की हड्डी टूटने से मौत; पोस्टमार्टम व फॉरेंसिक रिपोर्ट पर टिकी आगे की कार्रवाई
दूध पिलाने को लेकर शुरू हुआ झगड़ा
बहनों की लड़ाई में मासूम की मौत
Published on

फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मामूली विवाद ने एक मासूम की जान ले ली। कृष्‍णा नगर क्षेत्र में दूध पिलाने को लेकर दो बहनों के बीच हुआ झगड़ा इतना बढ़ गया कि उनके बीच हुई हाथापाई के दौरान एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, संजना और उसकी बहन वंदना के बीच इस बात को लेकर कहासुनी हुई कि बच्चे तनवीर को दूध क्यों नहीं पिलाया गया। विवाद बढ़ने पर दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान दोनों बहनें लड़ते-लड़ते बेड पर गिर गईं, और उसी दौरान मासूम बच्चा उनके नीचे दब गया।

परिजनों ने बताया कि उस समय घर में मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया, लेकिन बच्चा बेहोश पड़ा था।

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

परिजन बच्चे को तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत की खबर से पूरे परिवार में कोहराम मच गया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्चे के सिर के पिछले हिस्से की हड्डी टूटी पाई गई। इसके अलावा अंदरूनी चोटों की पुष्टि के लिए विसरा सुरक्षित रख लिया गया है, जिसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा।

दूध पिलाने को लेकर शुरू हुआ झगड़ा
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का झारखंड दौरा : संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर फोकस

पुलिस जांच में बदलते बयान, मौसी हिरासत में

मामले में पुलिस ने मृतक बच्चे की मौसी वंदना को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में दोनों बहनों के बयान अलग-अलग पाए गए हैं। पहले आरोप-प्रत्यारोप के बाद बाद में बयान में बदलाव भी देखा गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह मामला केवल दूध पिलाने के विवाद तक सीमित नहीं हो सकता। बताया जा रहा है कि दोनों बहनों के बीच पहले से तनाव और अविश्वास की स्थिति थी, जिसने विवाद को और गंभीर बना दिया।

सीने से लगाकर दौड़ता रहा पिता

मृतक बच्चे के पिता कन्हैया का कहना है कि वह हादसे के बाद अपने बेटे को सीने से लगाकर अस्पताल के गलियारों में दौड़ते रहे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे बचा नहीं सके।

पुलिस के लिए चुनौती बना मामला

इस मामले में न तो कोई सीसीटीवी फुटेज है और न ही कोई स्वतंत्र गवाह। पूरी घटना रात के समय घर के अंदर हुई, जिससे पुलिस की जांच और भी जटिल हो गई है।

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा फॉरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दूध पिलाने को लेकर शुरू हुआ झगड़ा
लालू-राबड़ी की सुरक्षा में कटौती पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, सम्राट सरकार को कड़ी चेतावनी
Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in